मोमबत्ती का न्याय

Sonu Meena 1998 (Raisen)



देख घिनौने कृत्य को फिर से,
भगत सिंह की फांसी रोई।
अस्मत को लड़ने वाली भी,
रानी लक्ष्मी झांसी रोई।।


गंगा , जमुना ,रेवा रोई,
सरजू , कृष्णा , काशी रोई।
रोया पूरा हिंदुस्तान,
'वो' न्याय की खातिर प्यासी रोई।।

जिनको मर कर भी रोना था,
अब तक जिंदा बैठे हैं।
हम हाथों में ज्वाला लेकर,
भी शर्मिंदा बैठे हैं !!

जिनसे कुत्तों की संज्ञा भी,
शर्मसार हो जाती है।
जिनकी कौड़ी कायरता से,
कायरता झुक जाती है।।

उन्हें हमारे न्यायालय में,
तारीखें मिल जाती हैं।
और यहां पर लाखों बेटी,
टुकड़ों में बँट जाती हैं।।

जो दिखते ही मर जाने थे,
अब तक जिंदा बैठे हैं।
हम हाथों में ज्वाला लेकर
भी शर्मिंदा बैठे हैं।।

जिनको बीच बजारों में ही,
फांसी पर लटकाना था।
जिनको हाथों में लगते ही,
जिंदा ही दफनाना था।।

ऐसे पापी को कानूनी,
रक्षक भी मिल जाते हैं।
न्याय की देवी नोचने वाले,
भक्षक भी मिल जाते हैं।।

जब तक न्याय व्यवस्था में,
"कानूनी कीड़ा" जिंदा हैं।
तब तक हम हाथों में ज्वाला,
लेकर भी शर्मिंदा हैं।।

जब हैवानो की हैवानी,
सीमा पर आ जाती है।
तब कवियों की वाणी केवल,
अंगारे बरसाती है।।

आबरू लूटने वाले को,
फांसी लटकाना होगा।
दूशासन हो कोई भी,
सीने का लहू बहाना होगा।।

न्याय व्यवस्था में परिवर्तन,
होना बहुत जरूरी है।
न्यायालय में लगे दाग को,
धोना बहुत जरूरी है।।

न्यायालय को दाग लगाने ,
वाले जब तक जिंदा हैं।
तब तक हम हाथों में ज्वाला,
लेकर भी शर्मिंदा  हैं।।

कभी नहीं होती कहने से
पुष्प वाटिका चिन्गारी।
दो शब्दों से नारि सुरक्षा,
की ना होगी तैयारी।।

जागो "गांधारी" अब जागो,
आंखों की पट्टी खोलो।
पुत्र मोह को रख बाजू में,
मौन तोड़ कुछ तो बोलो।।

अगर दुशासन बने दरिंदा,
तो सारे नाते तोड़ो।
भरा हुआ है "घड़ा पाप" का,
स्वयं घड़े को तुम फोड़ो।।

दूशासन पर मौन साधने
वाले जब तक जिंदा हैं।
तब तक हम हाथों में ज्वाला
लेकर भी शर्मिंदा हैं।।
                                         

स्वरचित्, अप्रकाशित
रचनाकर:– सोनू मीना

About this poem

ये कविता हमारी न्याय व्यवस्था और असामाजिक तत्वों को इंगित करते हुए लिखी गयी है। जिसका पूरा पूरा संबंध वास्तविकता से है।

Font size:
Collection  PDF     
 

Written on December 11, 2022

Submitted by sonumeena0211 on December 27, 2022

Modified on March 05, 2023

1:50 min read
0

Quick analysis:

Scheme
Characters 4,243
Words 367
Stanzas 18
Stanza Lengths 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 4, 2

Discuss the poem मोमबत्ती का न्याय with the community...

0 Comments

    Translation

    Find a translation for this poem in other languages:

    Select another language:

    • - Select -
    • 简体中文 (Chinese - Simplified)
    • 繁體中文 (Chinese - Traditional)
    • Español (Spanish)
    • Esperanto (Esperanto)
    • 日本語 (Japanese)
    • Português (Portuguese)
    • Deutsch (German)
    • العربية (Arabic)
    • Français (French)
    • Русский (Russian)
    • ಕನ್ನಡ (Kannada)
    • 한국어 (Korean)
    • עברית (Hebrew)
    • Gaeilge (Irish)
    • Українська (Ukrainian)
    • اردو (Urdu)
    • Magyar (Hungarian)
    • मानक हिन्दी (Hindi)
    • Indonesia (Indonesian)
    • Italiano (Italian)
    • தமிழ் (Tamil)
    • Türkçe (Turkish)
    • తెలుగు (Telugu)
    • ภาษาไทย (Thai)
    • Tiếng Việt (Vietnamese)
    • Čeština (Czech)
    • Polski (Polish)
    • Bahasa Indonesia (Indonesian)
    • Românește (Romanian)
    • Nederlands (Dutch)
    • Ελληνικά (Greek)
    • Latinum (Latin)
    • Svenska (Swedish)
    • Dansk (Danish)
    • Suomi (Finnish)
    • فارسی (Persian)
    • ייִדיש (Yiddish)
    • հայերեն (Armenian)
    • Norsk (Norwegian)
    • English (English)

    Citation

    Use the citation below to add this poem to your bibliography:

    Style:MLAChicagoAPA

    "मोमबत्ती का न्याय" Poetry.com. STANDS4 LLC, 2024. Web. 8 Jun 2024. <https://www.poetry.com/poem/148379/मोमबत्ती-का-न्याय>.

    Become a member!

    Join our community of poets and poetry lovers to share your work and offer feedback and encouragement to writers all over the world!

    June 2024

    Poetry Contest

    Join our monthly contest for an opportunity to win cash prizes and attain global acclaim for your talent.
    22
    days
    21
    hours
    42
    minutes

    Special Program

    Earn Rewards!

    Unlock exciting rewards such as a free mug and free contest pass by commenting on fellow members' poems today!

    Browse Poetry.com

    Quiz

    Are you a poetry master?

    »
    "My candle burns at both ends; It will not last the night."
    A Edna St. Vincent Millay
    B Lord Byron
    C Sylvia Plath
    D Wilfred Owen